रोगमुक्त खगड़िया’ की ओर बड़ा कदम… श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज का बेलदौर में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर… सैकड़ों पीड़ित मरीजों को मिला उपचार…

रोगमुक्त खगड़िया’ की ओर बड़ा कदम… श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज का बेलदौर में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर… सैकड़ों पीड़ित मरीजों को मिला उपचार…

खगड़िया/बेलदौर/  बेलदौर नगर पंचायत भवन में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता कुमारी के सौजन्य से श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एनएच-31 परमानंदपुर, खगड़िया की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।

 

शिविर की शुरुआत नर्सिंग छात्राओं कोमल कुमारी, मधु कुमारी एवं अंशु कुमारी द्वारा मरीजों के पंजीकरण एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच से हुई। इसके बाद डॉ. अमितेश कुमार, डॉ. मोहम्मद शाहबाज, डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. राजलक्ष्मी तथा डॉ. कीर्ति वर्मा ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां दीं।
आंखों की जांच ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट आकाश कुमार, पार्वती कुमारी एवं काजू कुमारी ने की। वहीं शुगर, हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप की जांच रितेश कुमार, शिवराज कुमार, सुजल कुमार एवं ममता कुमारी द्वारा की गई। हृदय रोग से संबंधित जांच अंकिता कुमारी, राजा कुमार एवं सौरभ कुमार ने की, जबकि कमर दर्द, घुटनों के दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को फिजियोथेरेपी विभाग के प्रिंस कुमार एवं उजाला कुमारी ने उपचार एवं परामर्श दिया।
शिविर के प्रभारी श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सोशल वर्कर राहुल कुशवाहा रहे। शिविर के सफल संचालन में रंजन कुमार, वार्ड सदस्य शंभू कुमार शर्मा, भूतपूर्व वार्ड सदस्य पंकज कुमार, अनिल कुमार सोनी, जवाहर शर्मा, सुनील कुमार शर्मा तथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबलू शर्मा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने सहयोग किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया कि शिविर में जिन मरीजों में गंभीर बीमारी पाई गई है, उन्हें रविवार को नगर पंचायत की ओर से निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराकर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, परमानंदपुर भेजा जाएगा, जहां उनका समुचित इलाज कर पुनः सुरक्षित वापस लाया जाएगा।
इस अवसर पर सभी ने मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ. विवेकानंद के “खगड़िया को रोगमुक्त जिला बनाने” के

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close