
खगड़िया: जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं…कहा— जनसेवा, समर्पण और सादगी के हैं प्रतीक
खगड़िया: जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं…कहा— जनसेवा, समर्पण और सादगी के हैं प्रतीक
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यू) की खगड़िया जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जनता दल (यू) के युवा, ऊर्जावान और जनप्रिय नेता निशांत कुमार को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि निशांत कुमार का व्यक्तित्व सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक है।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जनहित के प्रति समर्पित सोच, सरल स्वभाव और सकारात्मक कार्यशैली के कारण युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की राजनीति को नई पहचान दी है। उनके नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना और प्रशासनिक सुधार जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके द्वारा स्थापित जनसेवा और सुशासन की परंपरा आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार उसी सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उनका विनम्र व्यवहार, अनुशासित कार्यशैली और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण उन्हें एक लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित कर रहा है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि निशांत कुमार को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, ऊर्जा और जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्राप्त हो। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार स्वास्थ्य सेवाओं, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनता दल (यू) का संगठन भी और अधिक सशक्त एवं मजबूत होगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




