खगड़िया: जाप (लो.) जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव व युवा शक्ति जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की संयुक्त बैठक… आगामी 24 नवम्बर 2019 को राजभवन मार्च में खगड़िया के हजारों लोगों के शामिल होने की उद्घोषणा…

खगड़िया: जाप (लो.) जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव व युवा शक्ति जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की संयुक्त बैठक… आगामी 24 नवम्बर 2019 को राजभवन मार्च में खगड़िया के हजारों लोगों के शामिल होने की उद्घोषणा… खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ कल दिनांक 14-11-2019 को जन अधिकार पार्टी (लो.) के जिला कार्यालय में युवा शक्ति और जन अधिकार पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव तथा संचालन युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव ने कहा कि बिहार में बढ़ते बेरोजगारी, हत्या, लूट, महिलाओं पर अत्याचार सहित विभिन्न मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर 24 नवंबर को पटना में होने वाले राजभवन मार्च में खगड़िया से हजारों जाप व युवा शक्ति के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंन्द्र-राज्य सरकार सभी समान पर लोगों से टैक्स वसूलने का काम करती है परंतु लोगों को सुविधा देने के नाम पर खानापूर्ति करने का काम किया करती है। केंद्र सरकार की गलत नीति और राज्य सरकार की कुशासन व्यावस्था के कारण लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो चुका है।
वहीं युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में आमलोगो की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। विपक्ष भी पूर्णतः मृतप्राय होकर कुर्सी और परिवार बचाने में लगा हुआ है। बिहार के शोषित पीड़ित जनता का एक मात्र खेवनहार है जाप सुप्रीमों राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जो हमेशा हर आपदा-विपदा में तन,मन और धन से लोगों की सेवा,मदद और सहयोग करने का काम करते रहें हैं। सत्ता और विपक्ष सिर्फ और सिर्फ जाति धर्म के नाम पर वोट लेकर आपस में मैली-कुश्ती कर आमजनता को भाग्य और भगवान के भरोसे छोड़ देते हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, जाप नेता निलेश यादव, अमित भास्कर, किशोर दास, सुनील चैरसिया, सुमित कुमार, मृत्युंजय कुमार, मो. आलम राही, विजय पटेल और प्रखंड प्रमुख विकास पासवान ने कहा कि 24 नवंबर को जन अधिकार पार्टी द्वारा द्वारा पटना में होंने वाले राजभवन मार्च की तैयारी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और वे आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित कर इस कार्यक्रम की तैयारी पूरे ताकत से किया जाएगा और बड़ी संख्या में खगड़िया के जन अधिकार पार्टी और युवा शक्ति के कार्यकर्ता पटना में आयोजित राजभवन मार्च में शामिल होकर ऐतिहासिक रुप देंगे। कार्यक्रम में रुपेश भारती, दारा सिंह, मो.मंजूर आलम, डेजी देवी, इंकू सिंह, श्रीकांत पौद्दार, रुपेश कुमार, संतोष कुमार, सहित सैकड़ों युवा शक्ति व जन अधिकार पार्टी के नेता मौजूद थे।

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close