खगड़िया: पूर्व जिला पार्षद अवधेश सिंह के निधन पर जदयू नेताओं ने जताया शोक…जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा समेत पार्टी नेताओं ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि…अंतिम यात्रा में हुए शामिल

खगड़िया: पूर्व जिला पार्षद अवधेश सिंह के निधन पर जदयू नेताओं ने जताया शोक…जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा समेत पार्टी नेताओं ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि…अंतिम यात्रा में हुए शामिल

मानसी/खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पार्षद तथा जदयू प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुमित कुमार सिंह के पूज्य पिता एवं जदयू नेता अवधेश कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा पार्टी के सम्मानित साथियों के साथ मानसी स्थित दिवंगत अवधेश कुमार सिंह के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वे अंतिम यात्रा में भी शामिल हुईं।

विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, दीपक सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं जदयू नेता सुनील कुमार, निर्मला कुमारी, डॉ. धीरेंद्र कुमार, प्रभाकर चौधरी, मदन मोहन मेहता, प्रमोद कुमार सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र महतो, राका सहाय, सावन कुमार बंटी, राजीव रंजन, कुलदीप सिंह पटेल, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, भविष्य सिंह कुशवाहा, रामप्रवेश यादव, मानसी नगर सभापति प्रतिनिधि गोलू कुमार, पवन पासवान सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। जदयू नेताओं ने कहा कि अवधेश कुमार सिंह का निधन पार्टी एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close