खगड़िया: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ को लेकर इंडिया गठबंधन का हुंकार…8 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च : मनोहर यादव

खगड़िया: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ को लेकर इंडिया गठबंधन का हुंकार…8 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च : मनोहर यादव

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सोमवार 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय, खगड़िया में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की आवश्यक बैठक पूर्व खगड़िया लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत 8 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मार्च गांधी पार्क, बलुआही से दोपहर 12 बजे शुरू होकर खगड़िया समाहरणालय तक जाएगा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के पुतला दहन की भी घोषणा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कॉमरेड संजय कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता होने का दावा करते हुए कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा प्रतिरोध मार्च आयोजित किया जा रहा है।

राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों की ओर से लगातार आपत्तियां और सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने आम लोगों से 8 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा पूर्व में भी सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता प्रतिरोध मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।

भाकपा माले के जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की जांच की मांग की। CPI नेता रविंद्र यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर विभिन्न स्तरों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को खगड़िया में होने वाले प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

IIP जिलाध्यक्ष मनोज तांती ने कहा कि मताधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वोट से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा तथा इसमें आम लोगों की भागीदारी की अपील की गई है। बैठक में पूर्व खगड़िया लोकसभा प्रत्याशी कॉमरेड संजय कुमार, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव, CPI(M) नेता सुरेंद्र प्रसाद महतो, CPI नेता रविंद्र यादव, IIP जिलाध्यक्ष मनोज तांती, भाकपा माले जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार वर्मा, CPI नेता प्रभाशंकर, राजद जिला महासचिव चंदन सिंह, खगड़िया राजद नगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुमार, IIP नेता घनश्याम कुशवाहा, मनोहर तांती, CPI नेता मनोज सदा, भाकपा माले नेता सुभाष सिंह, संगठन महासचिव DCC सुभाष रत्न सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोट: खबर में चुनाव प्रक्रिया एवं संबंधित व्यक्तियों को लेकर लगाए गए आरोपों को संबंधित नेताओं के बयान के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस खबर में नहीं की गई है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close