नीतीश संवाद’ की सफलता से गदगद जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा…जीविका दीदियों समेत कार्यकर्ताओं को दिया साधुवाद…

नीतीश संवाद’ की सफलता से गदगद जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा…जीविका दीदियों समेत कार्यकर्ताओं को दिया साधुवाद…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ बछौता स्थित राज कौशल रिसोर्ट में शुक्रवार को आयोजित ‘नीतीश संवाद—जीविका दीदी का 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनता दल यूनाइटेड की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी, विधायकगण, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में पहुंचीं जीविका दीदियों को बधाई देते हुए साधुवाद दिया।

जिलाध्यक्ष अनुराधा ने कहा कि कार्यक्रम में जीविका दीदियों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाओं में आत्मनिर्भरता, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक भागीदारी का विस्तार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई पहल का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। जीविका के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं समूह आधारित गतिविधियों से जुड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे उनके आर्थिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक भूमिका में भी बदलाव आया है।

अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि ‘20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों में दिखा उत्साह और कार्यकर्ताओं की एकजुटता संगठन की मजबूती का परिचायक है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में स्वागत की जिम्मेदारी भी खास तौर पर नजर आई। युवा नेता हर्षवर्धन कुशवाहा एवं राजवर्धन कुशवाहा ने कार्यक्रम में पहुंचने वाले जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जीविका दीदियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगंतुकों को जदयू की टोपी एवं रिबन पहनाकर उनका अभिनंदन किया। उनके स्वागत से कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान नीलम वर्मा, पंकज कुमार पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, प्रमोद कुमार सिंह, प्रभाकर चौधरी मंटून, शहाब उद्दीन, धर्मेंद्र महतो, राजीव रंजन, सावन कुमार बंटी, फिरदोस आलम, डॉ. धीरेंद्र कुमार, निर्मला कुमारी, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, रूपेश कुमार, प्रभात शर्मा, राका सहाय, वीणा पासवान, पार्वती देवी, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, वंदना भारती, मिथलेश देवी, आदित्य पटेल, ललित चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, चन्देश्वरी राम, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, नीलकमल पटेल एवं कमल किशोर पटेल सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close