विक्रमशिला सेतु बंद, लाखों यात्रियों पर संकट…पसराहा-महेशखूंट में ट्रेन ठहराव को लेकर विकास कुमार सिंह ने उठाई आवाज…03407/03408 कटिहार–भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के ठहराव की मांग….पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक को भेजा पत्र

विक्रमशिला सेतु बंद, लाखों यात्रियों पर संकट…

पसराहा-महेशखूंट में ट्रेन ठहराव को लेकर विकास कुमार सिंह ने उठाई आवाज…

03407/03408 कटिहार–भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के ठहराव की मांग….पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक को भेजा पत्र

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु को आगामी तीन माह के लिए बंद किए जाने के बाद खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के परबत्ता, गोगरी, चौथम और बेलदौर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भागलपुर आने-जाने के प्रमुख सड़क मार्ग के बाधित होने से छात्र-छात्राओं, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी जनसमस्या को लेकर पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के ZRUCC सदस्य विकास कुमार सिंह ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर ट्रेन संख्या 03407/03408 कटिहार–भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का पसराहा एवं महेशखूंट स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की है।
विकास कुमार सिंह ने कहा कि विक्रमशिला सेतु बंद होने के कारण सड़क मार्ग से भागलपुर पहुंचना प्रभावित हुआ है। ऐसे में यात्रियों के लिए रेल सेवा महत्वपूर्ण वैकल्पिक साधन बन गई है। इसके बावजूद पसराहा और महेशखूंट जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर उक्त ट्रेन का ठहराव नहीं होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि पसराहा स्टेशन गोगरी और परबत्ता क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है, जबकि महेशखूंट स्टेशन चौथम, बेलदौर और आसपास के बड़े क्षेत्र के लोगों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है। दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव से भागलपुर की ओर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है।
उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की कि विक्रमशिला सेतु बंद रहने की पूरी अवधि के दौरान 03407/03408 ट्रेन का पसराहा एवं महेशखूंट स्टेशन पर ठहराव तत्काल स्वीकृत किया जाए, ताकि सड़क मार्ग बाधित होने की स्थिति में यात्रियों को सुगम और सुलभ रेल सुविधा उपलब्ध हो सके।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close