
बखरी में 1-2 अक्टूबर को संतमत सत्संग…संत-महात्माओं के प्रवचन होंगे… संतमत सत्संग से आध्यात्मिक विचारों और आत्मचिंतन का मिलता है अवसर : डॉ. विवेकानंद
बखरी में 1-2 अक्टूबर को संतमत सत्संग…संत-महात्माओं के प्रवचन होंगे… संतमत सत्संग से आध्यात्मिक विचारों और आत्मचिंतन का मिलता है अवसर : डॉ. विवेकानंद
खगड़िया/बेगूसराय/कौशी एक्सप्रेस। बगरस पावर ग्रिड स्टेशन के उत्तर, बखरी (बेगूसराय) में 1 और 2 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के प्रवचन एवं सत्संग का आयोजन होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, महर्षि मेहीं दिव्य धाम, साँख नवटोलिया (बेगूसराय) तथा श्री शिवानंद जी, राम टोला, कोठिया (खगड़िया) सहित अन्य संत-महात्माओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है। 1 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सद्ग्रंथ पाठ, प्रवचन एवं आरती का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 6 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सद्ग्रंथ पाठ, प्रवचन एवं आरती होगी। इसके बाद भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम प्रभु की इच्छा तक चलेगा।
कार्यक्रम को लेकर डॉ. विवेकानंद ने कहा कि संतमत सत्संग के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक विचारों एवं आत्मचिंतन का अवसर मिलता है। उन्होंने लोगों से सत्संग में शामिल होकर संतों के प्रवचन सुनने की अपील की।
कार्यक्रम के स्वागताकांक्षी के रूप में डॉ. रीना कुमारी रूबी, अध्यक्ष, खगड़िया शिक्षा सेवा न्यास, डॉ. विवेकानंद, ई. धर्मेंद्र कुमार एवं अमर सत्यम हैं। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




