
बाढ़ की त्रासदी में जनसेवा का संकल्प… खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल ने राहत कोष में समर्पित किया एक माह का वेतन…जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में किया योगदान
बाढ़ की त्रासदी में जनसेवा का संकल्प… खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल ने राहत कोष में समर्पित किया एक माह का वेतन…जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में किया योगदान
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/बिहार में बाढ़ से उत्पन्न संकट के बीच खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विधायक बबलू कुमार मंडल ने मानवीय पहल करते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया। विधायक ने बुधवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के माध्यम से यह योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना जनप्रतिनिधियों और समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है। बाढ़ के कारण अनेक परिवार भोजन, आवास, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में राहत कार्यों को मजबूती देने के लिए सामूहिक सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि “आपदा के समय जनता की जरूरतें सर्वोपरि हैं। बाढ़ जैसी विषम परिस्थिति में प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद के लिए आगे आना हमारा दायित्व है।” विधायक ने समाज के सक्षम लोगों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों तक समय पर भोजन, दवा, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




