
पटना: चित्रगुप्त पूजनोत्सव की भव्य तैयारी को लेकर चित्रांश जन कल्याण समिति की बैठक… 25वें वर्ष का चित्रगुप्त पूजनोत्सव होगा भव्य और यादगार : प्रदीप कुमार सिन्हा
पटना: चित्रगुप्त पूजनोत्सव की भव्य तैयारी को लेकर चित्रांश जन कल्याण समिति की बैठक… 25वें वर्ष का चित्रगुप्त पूजनोत्सव होगा भव्य और यादगार : प्रदीप कुमार सिन्हा
पटना /कौशी एक्सप्रेस/ चित्रांश जन कल्याण समिति की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर अंबेडकर पथ स्थित पूजा स्थल (प्रभात सदन) में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान पूजनोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष समिति द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन का 25वां वर्ष पूरा किया जा रहा है। रजत जयंती वर्ष को विशेष बनाने के लिए पूजनोत्सव को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आयोजन में अधिक से अधिक चित्रांश परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्रमुखता दी जाएगी।
समिति के वरिष्ठ सदस्य शशि भूषण प्रसाद वर्मा ने बताया कि 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष आयोजन की तैयारी की जा रही है। बैठक में भाई-भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
समिति के संगठन महामंत्री मिथिलेश कुमार सिन्हा ने नियमित बैठक की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समिति की सामान्य बैठक कम से कम चार माह में एक बार आयोजित होनी चाहिए, ताकि चित्रांश परिवारों की समस्याओं और जरूरतों पर समय रहते चर्चा कर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में समिति के सचिव एन.के. श्रीवास्तव, मनोज मंडावर, राकेश प्रभात, अशोक कुमार अम्बष्ट, रवि सहाय, शशि कुमार सिन्हा, रविंद्र किशोर सिन्हा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




