औरंगाबाद: दाउदनगर में यूटीएल सोलर के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर प्रतिष्ठान की शुरुआत… विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने किया उद्घाटन… रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने से बिजली खर्च में राहत के साथ बढ़ेगी ऊर्जा आत्मनिर्भरता : डॉ. प्रकाश चंद्र

औरंगाबाद: दाउदनगर में यूटीएल सोलर के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर प्रतिष्ठान की शुरुआत… विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने किया उद्घाटन… रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने से बिजली खर्च में राहत के साथ बढ़ेगी ऊर्जा आत्मनिर्भरता : डॉ. प्रकाश चंद्र

दाउदनगर/ कौशी एक्सप्रेस। बीते 25 सितंबर 2026 को दाउदनगर के औरंगाबाद रोड स्थित यूटीएल सोलर ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने से लोगों को बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को गांव-गांव और आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

प्रतिष्ठान से जुड़े रौशन सिन्हा ने कहा कि सौर ऊर्जा अब केवल बिजली बचाने का विकल्प नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत माध्यम बन चुकी है। बिहार में रूफटॉप सोलर को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी एक ही स्थान पर

रौशन सिन्हा ने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी तथा गुणवत्तापूर्ण सोलर सिस्टम से संबंधित सही जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो, तो अधिक से अधिक परिवार एवं व्यवसाय सौर ऊर्जा को अपना सकते हैं। इससे बिजली खर्च में कमी के साथ स्वच्छ ऊर्जा और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य सौर ऊर्जा से संबंधित उत्पादों एवं सेवाओं को आम लोगों तक सरल, विश्वसनीय और किफायती तरीके से पहुंचाना है।

उद्घाटन समारोह में थानाध्यक्ष विकास कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, पूर्व उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, शिक्षाविद सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, मुखिया प्रतिनिधि राज किशोर राय, इं. विकास कुमार, वार्ड पार्षद चिंटू मिश्रा, अजीत कुमार एवं रुपेश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं, प्रतिष्ठान से जुड़े रौशन सिन्हा, मुकेश मिश्रा, राजेश कुमार सिन्हा एवं पंकज कुमार , मिट्ठू सिन्हा ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close