
खगड़िया को मिलीं दो नई बीएलएसए एम्बुलेंस…डीडीसी श्रेया श्री व सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
खगड़िया को मिलीं दो नई बीएलएसए एम्बुलेंस…डीडीसी श्रेया श्री व सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए रविवार को दो नई बीएलएसए एम्बुलेंस का परिचालन शुरू किया गया। उप विकास आयुक्त श्रीमती श्रेयाश्री एवं सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दोनों एम्बुलेंस को संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रवाना किया। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के माध्यम से उपलब्ध कराई गई इन एम्बुलेंसों में से एक सदर अस्पताल, खगड़िया और दूसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर में संचालित की जाएगी। नई एम्बुलेंस के उपलब्ध होने से गंभीर एवं आकस्मिक मरीजों, गर्भवती महिलाओं, नवजात एवं बीमार बच्चों तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इसका विशेष लाभ ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा।
जिले में एम्बुलेंस की संख्या बढ़कर 30
खगड़िया जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में अब तक कुल 28 एम्बुलेंस संचालित थीं। दो नई बीएलएसए एम्बुलेंस मिलने के बाद जिले में एम्बुलेंस की कुल संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इससे आपातकालीन कॉल पर मरीजों तक एम्बुलेंस की पहुंच तेज होने के साथ ही रेफरल व्यवस्था भी मजबूत होगी।
सदर अस्पताल में अब नौ वाहन : सदर अस्पताल, खगड़िया में पूर्व से दो एएलएसए, पांच बीएलएसए और एक शव वाहन सहित कुल आठ वाहन संचालित थे। नई बीएलएसए एम्बुलेंस मिलने के बाद यहां बीएलएसए की संख्या छह और कुल वाहनों की संख्या नौ हो गई है। जिला स्तरीय रेफरल अस्पताल होने के कारण नई एम्बुलेंस से गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।
बेलदौर में चार हुई एम्बुलेंस की संख्या : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर में पूर्व से दो बीएलएसए और एक एएलएसए सहित कुल तीन एम्बुलेंस कार्यरत थीं। नई बीएलएसए मिलने के बाद यहां बीएलएसए की संख्या तीन और कुल एम्बुलेंस की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे बेलदौर प्रखंड के ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आपातकालीन मरीजों को समय पर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जिला लेखा प्रबंधक श्री रंजीत कुमार, एम्बुलेंस एजेंसी के एसीओ श्री चंद्र प्रकाश चीकू, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश चौधरी सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





