खगड़िया के छात्रों की आवाज बुलंद… कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से यथावत रखने की मांग

खगड़िया के छात्रों की आवाज बुलंद... कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से यथावत रखने की मांग

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। खगड़िया के महाविद्यालयों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से यथावत रखने की मांग को लेकर रविवार को कोशी कॉलेज में छात्र नेताओं ने एक स्वर में आवाज बुलंद की। छात्र नेताओं सिद्धांत उर्फ छोटू सिंह, रोशन कुमार राणा, विश्वजीत कुमार एवं निखिल कुमार ने कहा कि खगड़िया जिले के महाविद्यालयों को मुंगेर विश्वविद्यालय से ही संबद्ध रखा जाना छात्रहित में आवश्यक है। छात्र नेताओं ने कहा कि जिले के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। ऐसे में दूरस्थ विश्वविद्यालय से जुड़ी शैक्षणिक व्यवस्था होने पर उन्हें आवागमन, आवास एवं अन्य अतिरिक्त खर्चों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि छात्रहित की इस महत्वपूर्ण मांग को मजबूती से उठाते हुए खगड़िया के माननीय विधायक श्री बबलू कुमार मंडल द्वारा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को पत्र सौंपा गया है। इसके लिए सभी छात्र नेताओं ने विधायक श्री मंडल के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रहित के मुद्दे पर हम सभी एकजुट हैं और खगड़िया के महाविद्यालयों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से यथावत रखने की मांग को मजबूती से उठाते रहेंगे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close