सेवा से संवरेगी जिंदगी: मारवाड़ी युवा मंच की सराहनीय पहल… अग्रसेन भवन में 150 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण… खिल उठे चेहरे…

सेवा से संवरेगी जिंदगी: मारवाड़ी युवा मंच की सराहनीय पहल… अग्रसेन भवन में 150 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण… खिल उठे चेहरे…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। जब समाज का साथ मिलता है, तो किसी की कमी उसकी मजबूरी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह बन जाती है। खगड़िया के अग्रसेन भवन में आयोजित सेवा शिविर में कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जहां जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत  मंगलवार 22 सितंबर मारवाड़ी युवा मंच, खगड़िया शाखा के तत्वावधान में शहर के अग्रसेन भवन में दिव्यांगजनों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए।

शिविर के माध्यम से जिले के कुल 150 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान की गई। लाभार्थियों को आधुनिक कृत्रिम हाथ-पैर सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सहूलियत मिलने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सके।

शिविर में 20 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, 25 को व्हीलचेयर, 20 जरूरतमंदों को श्रवण यंत्र, 30 लोगों को इलेक्ट्रिक/स्मार्ट स्टिक तथा 25 लोगों को बैसाखी प्रदान की गई। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना कुमारी तथा बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अश्विन खटोर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने मारवाड़ी युवा मंच के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद लोगों को सहयोग देने के साथ समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नवीन गोयनका ने कहा कि संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य करती रही है। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है। मंच के सचिव कृष्ण बंका ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाएगी। उपकरण प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष देखने को मिला। लाभार्थियों ने सहायता के लिए मारवाड़ी युवा मंच एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सुजीत बजाज, रोशन तुलस्यान, सार्थक बजाज, सचिन जगनानी, केशव चमरिया, संजीव तुलस्यान, प्रशांत खंडेलिया एवं चंदन फोगला का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर संतोष तुलस्यान, संदीप केडिया, संजय पालरीवाल, पुरुषोत्तम गुजरवासिया, राजेश अग्रवाल, प्रमोद केडिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं खगड़िया के चिकित्सक डॉ. पवन कुमार, डॉ. ऋतुराज कुमार, डॉ. जैनेंद्र नाहर एवं डॉ. देवव्रत की गरिमामयी उपस्थिति रही। मारवाड़ी युवा मंच खगड़िया शाखा के इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के प्रयास जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहारा देने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close