
लखीसराय निवासी व जदयू नेता मनोज कुमार सिंह के निधन पर खगड़िया जदयू नेताओं ने जताया शोक…जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा व प्रभाकर चौधरी ने कहा—मनोज कुमार सिंह का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति
लखीसराय निवासी व जदयू नेता मनोज कुमार सिंह के निधन पर खगड़िया जदयू नेताओं ने जताया शोक…जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा व प्रभाकर चौधरी ने कहा—मनोज कुमार सिंह का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। लखीसराय जिला अंतर्गत घोसेंट ग्रामवासी एवं जदयू नेता तथा बिहार प्रदेश किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह के निधन पर खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मालूम हो मनोज कुमार सिंह का ब्रेन हेमरेज के कारण पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि मनोज कुमार सिंह के निधन से जदयू ने एक समर्पित एवं सक्रिय नेता को खो दिया है। उनके निधन से पार्टी संगठन एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रभाकर चौधरी मंटून ने कहा कि मनोज कुमार सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। वे संगठन के प्रति समर्पित और सक्रिय नेता थे। उनके निधन से पार्टी एवं समाज को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
वहीं, खगड़िया जदयू नेताओं ने भी मनोज कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित साथी को खो दिया है। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





