
खगड़िया: जदयू जिला कार्यालय में मनोनीत चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार का जोरदार स्वागत…चिकित्सा प्रकोष्ठ को मिलेगी नई ऊर्जा, संगठन होगा और सशक्त : अनुराधा, जिलाध्यक्ष
खगड़िया: जदयू जिला कार्यालय में मनोनीत चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार का जोरदार स्वागत…चिकित्सा प्रकोष्ठ को मिलेगी नई ऊर्जा, संगठन होगा और सशक्त : अनुराधा, जिलाध्यक्ष
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। जदयू जिला कार्यालय, खगड़िया में जनता दल (यू) चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवमनोनित जिलाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने डॉ. धीरेंद्र कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि डॉ. धीरेंद्र कुमार का मनोनयन जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अनुशंसा के आलोक में तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन एवं अनुमोदन से चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल.बी. सिंह द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने डॉ. धीरेंद्र कुमार को नवदायित्व की बधाई देते हुए कहा कि उनका मनोनयन संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला स्तर पर और अधिक संगठित, सशक्त एवं सक्रिय होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की मजबूत टीम तैयार होगी, जिससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद है। उन्होंने डॉ. धीरेंद्र कुमार के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, निर्मला कुमारी, राजनीति प्रसाद सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह एवं रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. धीरेंद्र कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





