खगड़िया: अनुकंपा पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयन से जुड़े 9 मामलों पर हुई समीक्षा बैठक… डीएम विक्रम विरकर ने राशन कार्ड, ई-केवाईसी एवं खाद्यान्न उठाव की स्थिति की भी की समीक्षा…

खगड़िया: अनुकंपा पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयन से जुड़े 9 मामलों पर हुई समीक्षा बैठक… डीएम विक्रम विरकर ने राशन कार्ड, ई-केवाईसी एवं खाद्यान्न उठाव की स्थिति की भी की समीक्षा…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज मंगलवार को जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में समाहरणालय, खगड़िया में जन वितरण प्रणाली विक्रेता के मृत्योपरांत अनुकंपा के आधार पर चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकंपा के आधार पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयन से संबंधित कुल 9 मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी मामलों की समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में राशन कार्ड, लाभुकों के ई-केवाईसी तथा खाद्यान्न उठाव की स्थिति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राशन कार्ड से संबंधित कार्यों एवं लाभुकों के ई-केवाईसी का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। साथ ही जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का समय पर उठाव और लाभुकों के बीच सुचारू वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी नियमित निगरानी करने को भी कहा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close