फरक्का जल संधि पर खगड़िया में 9 सितंबर होगा ‘नीतीश संवाद’…संजय झा व उमेश कुशवाहा करेंगे शिरकत : राजेश कुमार सिंह

फरक्का जल संधि पर खगड़िया में 9 सितंबर होगा ‘नीतीश संवाद’…संजय झा व उमेश कुशवाहा करेंगे शिरकत : राजेश कुमार सिंह

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ फरक्का जल संधि के महत्वपूर्ण विषय पर जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से 9 सितंबर को खगड़िया के बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल होंगे।
जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि फरक्का जल संधि बिहार की जल सुरक्षा, किसानों, बाढ़ एवं कटाव तथा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। कार्यक्रम के माध्यम से फरक्का जल संधि के प्रभावों और बिहार के हितों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खगड़िया में आयोजित होने वाला यह संवाद महज राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसरोकारी विषय पर व्यापक चर्चा और जनजागरूकता का महत्वपूर्ण मंच होगा। फरक्का जल संधि के दीर्घकालिक प्रभावों, गंगा के जलप्रवाह, गाद जमाव, बाढ़ एवं कटाव जैसी समस्याओं पर संवाद के माध्यम से बिहार के हितों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।
राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, सदर विधायक एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, विधायक पन्ना लाल सिंह सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूरी सक्रियता से तैयारियों में जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को खगड़िया आगमन पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का पार्टी की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close