खगड़िया: मां कात्यायनी मंदिर पहुंच सांसद राजेश वर्मा ने टेका माथा… जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी कामना… जनसमस्याएं सुनीं, पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस

खगड़िया: मां कात्यायनी मंदिर पहुंच सांसद राजेश वर्मा ने टेका माथा… जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी कामना… जनसमस्याएं सुनीं, पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने शुक्रवार को खगड़िया एवं अलौली विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत दौरा कर जनसंपर्क किया। दौरे की शुरुआत में उन्होंने सांसद कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

कात्यायनी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन:

शारदीय नवरात्रि के पावन षष्ठी तिथि के अवसर पर सांसद ने धमारा घाट स्थित सुप्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर खगड़िया वासियों की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इसके उपरांत उन्होंने मारड़ (रसौंक) स्थित मां वैष्णवी दुर्गा दरबार तथा अलौली के हरिपुर बाजार स्थित पूजा पंडाल में मातारानी के दर्शन किए और स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद कर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।

शोक संतप्त परिवारों से भेंट एवं संवेदना व्यक्त:

सांसद श्री वर्मा ने क्षेत्र में दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की उन्होंने मानसी नगर पंचायत में प्रमोद सिंह के निधन पर उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। जदयू प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुमित सिंह जी पूज्य पिता स्वर्गीय अवधेश सिंह के निधन पर परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया। मारड़ दक्षिणी पंचायत में पूर्व मुखिया मजहर अली के इंतकाल एवं जदयू नेता फिरदौस आलम की माताजी के इंतकाल पर शोक जताया। मारड़ दक्षिणी पंचायत के निवासी डॉ. पवन गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सुलोचना देवी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की। इसी पंचायत के स्वर्गीय इंद्रदेव पोद्दार के निधन पर परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मारड़ उत्तरी के मुखिया प्रतिनिधि श्री सुजीत पासवान के चाचा स्वर्गीय बंदेलाल पासवान के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले। अलौली प्रखंड की अंबा इचरुआ पंचायत (कामाथान) में लोजपा (रामविलास) एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान के भाई बिट्टू कुमार के असामयिक निधन पर परिजनों को सांत्वना दी।

दौरे के अंत में सांसद ने दोहराया कि खगड़िया की जनता का सुख-दुख उनका व्यक्तिगत सरोकार है और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास व जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए वे निरंतर तत्पर हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close