
एम.एस.आर सैनिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी…राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा…मटकी फोड़ और रंगोली ने मोहा सबका मन
एम.एस.आर सैनिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी…राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा, मटकी फोड़ और रंगोली ने मोहा सबका मन
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/शहर के राजेंद्र नगर स्थित एम.एस.आर सैनिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों के लिए मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वहीं, विद्यालय की छात्राओं ने फूलों से आकर्षक एवं सुंदर रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण के भजनों एवं गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसे देखकर विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रुभा कुमारी एवं शालू मैम ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक श्री सुमन कुमार ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों के प्रति रुचि एवं संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खुशी कुमारी, बबली मैम, मनीषा कुमारी, उषा सिन्हा, राखी मैम, शालिनी मिश्रा, वंदना मैम एवं प्राची मिस ने बच्चों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार के सहयोग से पूरा कार्यक्रम उत्सव और उमंग के वातावरण में संपन्न हुआ।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





