
खगड़िया: 42.93 लाख से बदली कमलपुर की सूरत… नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया सड़क-नाला का लोकार्पण
खगड़िया: 42.93 लाख से बदली कमलपुर की सूरत… नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया सड़क-नाला का लोकार्पण

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-11 के कमलपुर में 42 लाख 93 हजार 800 रुपये की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
सड़क एवं नाला निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। पीसीसी सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा, जबकि आरसीसी नाला के निर्माण से बारिश के पानी की निकासी व्यवस्थित होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। अब पक्की सड़क और नाला बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद ऊषा देवी ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।
हर वार्ड का संतुलित विकास प्राथमिकता : अर्चना कुमारी

उद्घाटन के अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी 39 वार्डों का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाला, जलनिकासी, साफ-सफाई, रोशनी सहित बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को स्थानीय जरूरत के अनुसार धरातल पर उतारा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उसका वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। कमलपुर में सड़क और नाला निर्माण स्थानीय लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। आने वाले समय में भी आवश्यकता वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाएं लागू की जाएंगी।
सभापति ने स्थानीय लोगों से नवनिर्मित सड़क एवं नाला को सुरक्षित रखने तथा नाले में कूड़ा-कचरा नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और रखरखाव में नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, पप्पू यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रणवीर कुमार सहित नसीम लंबू, पिंटू कुमार, रॉबिन कुमार, रामाशीष पासवान, अशोक पोद्दार, सनोज कुमार, प्रशांत कुमार, विजय पासवान, मुन्ना पोद्दार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य के लिए नगर परिषद एवं नगर सभापति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 42.93 लाख रुपये की इस योजना से कमलपुर में सड़क और जलनिकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





