खगड़िया में गौरवपूर्ण माहौल में मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस…संगठन विस्तार, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर वक्ताओं ने दिया जोर

खगड़िया में गौरवपूर्ण माहौल में मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस…संगठन विस्तार, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर वक्ताओं ने दिया जोर

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/नगर क्षेत्र स्थित मां राधा भवानी विवाह भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलकमल दिवाकर ने की, जबकि जिला मंत्री मनीष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान देवी सिंह ने जनसंख्या संतुलन सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने, बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने तथा मठ-मंदिरों की संपत्ति एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए कानून के दायरे में रहते हुए आवश्यक प्रयास करने की बात कही। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों को प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। समारोह के दौरान नगर समिति में विनय कुमार एवं डॉ. राजन कुमार को उपाध्यक्ष, अभिषेक गौतम को सह मंत्री, उमेश्वर पाठक को मठ-मंदिर प्रमुख, आशीष कुमार को धर्माचार्य, राजेश कुमार को गौरक्षा प्रमुख तथा शीला देवी को मातृशक्ति संयोजिका का दायित्व सौंपे जाने की जानकारी दी गई। इसी क्रम में खगड़िया ग्रामीण इकाई में कमल किशोर केशरी को अध्यक्ष, कुंदन ठाकुर को मंत्री, संतोष कुमार एवं संदीप कुमार को सह मंत्री, प्रदीप मिश्रा को धर्माचार्य, सुखो दास बाबा को मठ-मंदिर प्रमुख, पिंकेश कुमार को संयोजक, प्रीतेश सिंह को सह संयोजक, कौशल कुमार को सुरक्षा प्रमुख तथा मंगल कुमार को मिलन केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पालक बिलास चन्द्र सिंह, प्रांत सलाहकार अशोक चौरसिया, जिला संगठन मंत्री चंद्रभूषण झा, उपाध्यक्ष डॉ. विवेकानंद तिवारी, प्रमिला देवी, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रचार-प्रसार प्रमुख राजेश गुप्ता, गौ रक्षा प्रमुख अमित राणा, मातृशक्ति संयोजिका शोभा देवी, दुर्गावाहिनी सह संयोजिका प्रियंका सहनी, बजरंग दल संयोजक अभिमन्यु कुमार, सह संयोजक गौरव कुमार, नगर अध्यक्ष सुभाष बोस पटेल, नगर मंत्री संजय कुमार सिंह, संदीप कुमार, विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close