खगड़िया में एनडीए की तिरंगा यात्रा में हजारों कार्यकर्ता लेंगे भाग: अनुराधा कुमारी कुशवाहा… 13 अगस्त को प्रातः 7 बजे आर्य समाज स्कूल परिसर से निकलेगी तिरंगा यात्रा: शत्रुघ्न भगत

खगड़िया में एनडीए की तिरंगा यात्रा में हजारों कार्यकर्ता लेंगे भाग: अनुराधा कुमारी कुशवाहा… 13 अगस्त को प्रातः 7 बजे आर्य समाज स्कूल परिसर से निकलेगी तिरंगा यात्रा: शत्रुघ्न भगत

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में रविवार को एनडीए घटक दल के जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई, संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। बैठक में आगामी 13 अगस्त को एनडीए द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान एनडीए के सभी घटक दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस तिरंगा यात्रा में जदयू भाजपा , लोजपा रामविलास,रालोमो एवं हम पार्टी के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं की सामूहिक भागीदारी से यह यात्रा खगड़िया में एक यादगार एवं ऐतिहासिक आयोजन बनेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने बताया कि 13 अगस्त को प्रातः 7 बजे शहर के आर्य समाज स्कूल परिसर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा मेन रोड, मील रोड एवं स्टेशन रोड होते हुए थाना रोड पहुंचेगी और पुनः आर्य समाज स्कूल परिसर में इसका समापन किया जाएगा। उन्होंने एनडीए के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की।
वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह तथा रालोमो जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा ने भी एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की। दोनों नेताओं ने कहा कि उनके दलों के कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ इस राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे।
बैठक में एनडीए जिलाध्यक्षों के अलावा जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला महासचिव राजीव रंजन, पंकज गुप्ता, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा, भाजपा जिला मंत्री कुंदन सिंह एवं लोजपा नेता मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close