
खगड़िया: 15 अगस्त को अमृत मल्टी हॉस्पिटल में महिला बंध्याकरण शिविर, ₹2500 के पैकेज में ऑपरेशन सहित कई सुविधाएं….डॉ. रश्मि कुमारी ने कहा— जरूरतमंद महिलाएं शिविर का लाभ उठाएं, सुरक्षित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास
खगड़िया: 15 अगस्त को अमृत मल्टी हॉस्पिटल में महिला बंध्याकरण शिविर, ₹2500 के पैकेज में ऑपरेशन सहित कई सुविधाएं….डॉ. रश्मि कुमारी ने कहा— जरूरतमंद महिलाएं शिविर का लाभ उठाएं, सुरक्षित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सदर अस्पताल रोड स्थित अमृत मल्टी हॉस्पिटल में आगामी 15 अगस्त 2026 को महिला बंध्याकरण (नसबंदी) शिविर का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिविर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में महिलाओं को बंध्याकरण की सुविधा किफायती पैकेज में उपलब्ध कराई जाएगी।
अमृत मल्टी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. अमृत गुप्ता (MBBS, MD, PMCH पटना, CPCDM), ICU एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. रश्मि कुमारी (MBBS, MS (Obs & Gynae), BHU, Ex. Sr. NHCH), बांझपन, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. रश्मि कुमारी ने बताया कि परिवार नियोजन के क्षेत्र में महिला बंध्याकरण एक महत्वपूर्ण स्थायी उपाय है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इसके लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि योग्य महिलाओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद ही प्रक्रिया की जाएगी और मरीजों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि महिला बंध्याकरण का पूरा पैकेज मात्र 2500 में रखा गया है। पैकेज में ब्लड टेस्ट, ऑपरेशन एवं 5 दिनों की दवा शामिल है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पैकेज के तहत कोई अन्य चार्ज नहीं लिया जाएगा।
डॉ. रश्मि कुमारी ने इच्छुक एवं पात्र महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे शिविर में आने से पहले अस्पताल से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या परामर्श के लिए महिलाएं विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क कर सकती हैं।
शिविर का आयोजन 15 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं अथवा उनके परिजन अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए 8987343676 पर फोन कर सकते हैं।
अमृत मल्टी हॉस्पिटल का पता मछली भवन के सामने, हॉस्पिटल रोड, खगड़िया है। अस्पताल प्रबंधन ने जिले की जरूरतमंद महिलाओं से इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
नोट :इस विज्ञापन/समाचार में प्रकाशित चिकित्सा संबंधी जानकारी एवं दावे अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित हैं। उपचार, ऑपरेशन, पैकेज एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में अंतिम निर्णय अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित चिकित्सक का होगा। इसके लिए ‘कौशी एक्सप्रेस’ समाचारपत्र/प्रबंधन की कोई जवाबदेही नहीं होगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




