खगड़िया IDA ने धूमधाम से मनाया पांचवां स्थापना दिवस… चिकित्सकों ने संगठन की मजबूती और दंत चिकित्सा के क्षेत्र में जनसेवा को नई ऊंचाई देने का लिया संकल्प

खगड़िया IDA ने धूमधाम से मनाया पांचवां स्थापना दिवस… चिकित्सकों ने संगठन की मजबूती और दंत चिकित्सा के क्षेत्र में जनसेवा को नई ऊंचाई देने का लिया संकल्प

खगड़िया/  कौशी एक्सप्रेस/  इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए), खगड़िया शाखा का पांचवां स्थापना दिवस होटल ममता में हर्षोल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जिले के दंत चिकित्सक अपने परिवार के साथ शामिल हुए और संगठन की पांच वर्षों की उपलब्धियों एवं यात्रा को याद करते हुए स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का नेतृत्व आईडीए खगड़िया के वरिष्ठतम चिकित्सक एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार नाहर ने किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने समारोह को विशेष बना दिया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने आईडीए खगड़िया की पांच वर्षों की यात्रा, संगठन की उपलब्धियों तथा मरीजों और समाज के हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

समारोह में चिकित्सकों ने संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने तथा दंत चिकित्सा के क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आईडीए खगड़िया की पांच वर्षों की यात्रा चिकित्सकों की एकजुटता, समर्पण और समाजसेवा की भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नागमणि नंदन, डॉ. रागीब एवं डॉ. ऋतुराज ने अपने संगीत से समारोह में चार चांद लगा दिए। चिकित्सकों एवं उनके परिजनों ने संगीत का आनंद लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।

आईडीए खगड़िया के सचिव डॉ. कुमार देवव्रत ने उपस्थित सभी चिकित्सकों से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में खगड़िया को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल चिकित्सकों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर दंत चिकित्सा सेवा पहुंचाना भी है।

वहीं, आईडीए खगड़िया के अध्यक्ष डॉ. प्रभांशु कुमार ने समारोह में उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में आईडीए खगड़िया जनहित से जुड़े कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

समारोह में डॉ. नरेंद्र नाहर (संस्थापक अध्यक्ष), डॉ. जैनेंद्र नाहर, डॉ. प्रभांशु कुमार (अध्यक्ष), डॉ. कुमार देवव्रत (सचिव), डॉ. सतीश कुमार, डॉ. नवनीत केडिया, डॉ. रितु केडिया, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. सुधांशु शेखर सुमन, डॉ. स्वतंत्र कुमार, डॉ. अंबिका, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. अमित आनंद, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. आशीष रंजन, डॉ. कविंद्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. नीतीश मिश्रा, डॉ. किसलय कनिका, डॉ. भावना, डॉ. पूजा राज, डॉ. राजीव, डॉ. नाहिदा प्रवीण, डॉ. निमिषा प्रिया एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. नागमणि नंदन सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में चिकित्सकों ने आईडीए खगड़िया की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और दंत चिकित्सा के क्षेत्र में जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close