श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज का जनसेवा अभियान: 2 अगस्त से 2 अक्टूबर तक भर्ती मरीजों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा … आयुष्मान कार्डधारियों को दवा, सर्जरी व इलाज निशुल्क, जरूरतमंद मरीजों के लिए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध : डॉ विवेकानंद 

श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज का जनसेवा अभियान: 2 अगस्त से 2 अक्टूबर तक भर्ती मरीजों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा … आयुष्मान कार्डधारियों को दवा, सर्जरी व इलाज निशुल्क, जरूरतमंद मरीजों के लिए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध : डॉ विवेकानंद

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले के प्रतिष्ठित श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एनएच-31, परमानंदपुर (खगड़िया) में 2 अगस्त 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक भर्ती मरीजों के लिए दो माह का विशेष निशुल्क चिकित्सा महाअभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसकी जानकारी संस्थापक-सह-निदेशक डॉ. विवेकानंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। डॉ. विवेकानंद ने बताया कि इस महाअभियान के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को निःशुल्क भोजन के साथ-साथ आवश्यक चयनित चिकित्सीय जांचों की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी मरीजों को भोजन, दवा एवं सर्जरी की संपूर्ण सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का भी निःशुल्क उपचार लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड, ब्लड शुगर जांच तथा लकवा, कमर दर्द और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके सिजेरियन, बच्चेदानी एवं अन्य सामान्य ऑपरेशन मात्र 5,000 में किए जाएंगे। डॉ. विवेकानंद ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित सभी टीकाकरण सेवाएं अस्पताल में पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध हैं। वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निशुल्क परामर्श देंगे, जबकि मानसिक रोग विशेषज्ञ सोमवार से शुक्रवार तक मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे। त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ बुधवार, गुरुवार एवं रविवार को दाग-धब्बे, मुंहासे एवं अन्य त्वचा संबंधी रोगों का उपचार करेंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल के दंत विभाग में अत्याधुनिक ओपीजी (OPG) मशीन उपलब्ध है। यहां प्रतिदिन दांतों का उपचार किया जाएगा। गंभीर रूप से खराब दांतों को निशुल्क निकाला जाएगा तथा कम लागत पर दांतों की सफाई की सुविधा भी दी जाएगी। नेत्र विभाग में आधुनिक फेको (Phaco) तकनीक से मोतियाबिंद का लेंस प्रत्यारोपण किया जा रहा है। इसके अलावा लेजर तकनीक से कॉर्निया एवं दृष्टि संबंधी समस्याओं का उपचार भी कम लागत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मालूम हो कि अस्पताल में पित्त की थैली एवं किडनी की पथरी का दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि से ऑपरेशन किया जा रहा है। नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। कान के परदे में छेद, टॉन्सिल, गले एवं नाक संबंधी बीमारियों का उपचार तथा आवश्यक ऑपरेशन भी कम शुल्क पर किए जाएंगे। डॉ. विवेकानंद ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, डिजिटल अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, टीएमटी, ईसीजी, आधुनिक पैथोलॉजी, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, अत्याधुनिक आईसीयू तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम हर समय मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध है। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर 9693499968, 6206402586 भी जारी किया गया है। इस अवसर पर डॉ. विवेकानंद ने कहा, “स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की सबसे बड़ी पहचान है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी मरीज बेहतर इलाज से वंचित न रहे। इस विशेष चिकित्सा महाअभियान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सहज, सुलभ और सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराई जाएंगी। मैं जिले एवं आसपास के सभी लोगों से अपील करता हूं कि इस जनकल्याणकारी अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जरूरतमंद लोगों तक इसकी जानकारी अवश्य पहुंचाएं।”

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close