
वर्षों का इंतज़ार हुआ खत्म… बलौर के खोनमा धार पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने निजी कोष से बनवाया पीपा पुल… किसानों, छात्रों और ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
वर्षों का इंतज़ार हुआ खत्म… बलौर के खोनमा धार पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने निजी कोष से बनवाया पीपा पुल… किसानों, छात्रों और ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सदर प्रखंड के उत्तर माड़र पंचायत अंतर्गत बलौर गांव में मंगलवार को विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने निजी कोष से खोनमा धार पर निर्मित पीपा पुल का विधिवत उद्घाटन किया। लंबे समय से पुल क्षतिग्रस्त रहने के कारण ग्रामीणों, किसानों तथा छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पीपा पुल के निर्माण से अब क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
उद्घाटन के अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे लंबे समय से इस क्षेत्र की समस्या से अवगत थे। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने अपने निजी कोष से पीपा पुल का निर्माण कराने का निर्णय लिया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया और मंगलवार को पुल का उद्घाटन कर इसे आम जनता को समर्पित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से विशेष रूप से किसानों को कृषि कार्यों में सहूलियत मिलेगी, वहीं विद्यालय और महाविद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं का आवागमन भी अब सुगम हो जाएगा। बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली कठिनाइयों में काफी कमी आएगी।
विधायक ने बताया कि बलौर, बोचघसका और कामाथान में स्थायी पुल निर्माण की मांग को उन्होंने बिहार विधानसभा में प्रमुखता से उठाया है। सरकार ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों के लोगों को स्थायी पुल की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
उद्घाटन समारोह में जदयू नेता दीपक सिन्हा, जदयू के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला, उमेश सिंह पटेल, विकास मेहता, विवेक भगत, ब्रज किशोर शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, रामानंद यादव, मुकेश मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक बबलू कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित आवागमन की समस्या का त्वरित समाधान होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





