खगड़िया: झूलन महोत्सव पर बलुआही ठाकुरबाड़ी में सजेगा अंतर्राज्यीय कुश्ती दंगल…23 से 26 अगस्त तक देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम…

खगड़िया: झूलन महोत्सव पर बलुआही ठाकुरबाड़ी में सजेगा अंतर्राज्यीय कुश्ती दंगल…23 से 26 अगस्त तक देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम...

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बलुआही ठाकुरबाड़ी में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक झूलन महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष 23 से 26 अगस्त तक अंतर्राज्यीय महिला एवं पुरुष कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को दंगल (कुश्ती) समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अंगद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि चार दिवसीय इस अंतर्राज्यीय दंगल में बिहार सहित विभिन्न राज्यों के महिला एवं पुरुष पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
राजद जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने बताया कि बलुआही ठाकुरबाड़ी में वर्षों से झूलन महोत्सव की परंपरा चली आ रही है। महोत्सव के दौरान पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेले और धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष से महोत्सव में कुश्ती दंगल की शुरुआत हुई थी, जिसे लोगों का भरपूर समर्थन मिला। इसी उत्साह को देखते हुए इस वर्ष भी अंतर्राज्यीय स्तर पर महिला एवं पुरुष पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ठाकुरबाड़ी धर्मशाला के पीछे स्थित बगीचे में दंगल के लिए स्थायी अखाड़े का निर्माण भी पूरा हो चुका है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी झूलन महोत्सव पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बलुआही ठाकुरबाड़ी परिसर में निर्माणाधीन भव्य राधा-कृष्ण मंदिर भी अब लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। मंदिर के निर्माण पूर्ण होने के बाद खगड़िया शहर एवं पूरे जिले में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होगी।
बैठक में पूर्व विधिज्ञ संघ अध्यक्ष अधिवक्ता नागेश्वर सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद एवं राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, प्रमोद साह, सिंटू सिन्हा, मनोज चौधरी, शकलदीप यादव, प्रमोद यादव, छेदी यादव, मिथलेश गुप्ता, विक्की आर्या, मो. नसीम उर्फ लंबू, ठाकुरबाड़ी सदस्य नंदन यादव, सचिव वेदो यादव सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close