खगड़िया: जदयू कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का 51वाँ जन्मोत्सव… बिहार की नई सोच और जनसेवा का सशक्त चेहरा हैं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार : अनुराधा कुमारी कुशवाहा…

खगड़िया: जदयू कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का 51वाँ जन्मोत्सव… बिहार की नई सोच और जनसेवा का सशक्त चेहरा हैं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार : अनुराधा कुमारी कुशवाहा…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यू) जिला कार्यालय में सोमवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का 51वाँ जन्मदिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा द्वारा केक काटकर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि, माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिहार की नई सोच, नई ऊर्जा और जनसेवा के सशक्त प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति और नई पहचान मिल रही है। वे बिहार के वर्तमान ही नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य के भी प्रतिनिधि हैं। हम सभी ईश्वर से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल व प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल तथा जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि नीशांत कुमार का व्यक्तित्व सादगी, सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अल्प समय में स्वास्थ्य विभाग में जनहितकारी कार्यों की नई कार्यसंस्कृति स्थापित करने का प्रयास किया है। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में सार्थक पहल हो रही है। उनके जन्मदिवस पर हम उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हैं।
समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के सम्मान में जोरदार नारे लगाए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना व्यक्त की।
इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल,निर्मला कुमारी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,जिला महासचिव राजीव रंजन, बिससूत्री सदस्य मो0 फिरदोस आलम, महासचिव पंकज चौधरी,महिला जदयू जिलाध्यक्ष राका सहाय, जदयू नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा,जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र कुमार, जयप्रकाश मौर्य, वन्दना भारती,उमा देवी, चन्दन कुमार एवं मिराज हुसैन सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close