
खगड़िया: जिला परिवहन कार्यालय में MVI सुश्री आकांक्षा सम्मानित..कौशी एक्सप्रेस एवं अन्य मीडिया संगठनों ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मान…
खगड़िया: जिला परिवहन कार्यालय में MVI सुश्री आकांक्षा सम्मानित..कौशी एक्सप्रेस एवं अन्य मीडिया संगठनों ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मान…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार 20 जुलाई 2026 को जिला परिवहन कार्यालय, खगड़िया में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) सुश्री आकांक्षा को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनहित के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र एवं अन्य मीडिया संगठनों की ओर से संपादक सह सदस्य (प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार) पुरुषोत्तम कुमार ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि सुश्री आकांक्षा ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया है। सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ एवं ऊर्जावान अधिकारियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी है।
मालूम हो कि सुश्री आकांक्षा ने लगभग एक वर्ष पूर्व मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के रूप में खगड़िया में अपना योगदान दिया था। योगदान के बाद से उन्होंने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध दस्तावेजों के वाहन परिचालन के विरुद्ध नियमित जांच अभियान संचालित किए। साथ ही विभागीय राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की। उनके नेतृत्व में परिवहन विभाग की कार्यशैली अधिक पारदर्शी, अनुशासित और जनहितैषी बनी है, जिससे आम लोगों में भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुश्री आकांक्षा ने कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र एवं अन्य मीडिया संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर आगे भी जागरूकता अभियान जारी रहेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




