
हरिपुर में डॉ. लाल पैथलैब्स एवं कृष्णा नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर…सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ…
हरिपुर में डॉ. लाल पैथलैब्स एवं कृष्णा नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर…सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ…
हरिपुर (खगड़िया) कौशी एक्सप्रेस/ आज रविवार को हरिपुर में डॉ. लाल पैथलैब्स, हरिपुर एवं कृष्णा नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में हरिपुर क्षेत्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अनीता कुमारी, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. अनुराग कुमार एवं डॉ. मीनू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवियों की भी सराहनीय भागीदारी रही।
शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम कुमार (ऑर्थोपेडिक सर्जन), नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग कुमार (ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट), डॉ. एन. पी. केसरी (एम.डी.), डॉ. सौरव सुमन तथा डॉ. मीनू सिंह ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा आवश्यक पैथोलॉजी जाँचों पर विशेष रियायती दरों का लाभ भी उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया।
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। उपस्थित चिकित्सकों ने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. लाल पैथलैब्स, हरिपुर एवं कृष्णा नर्सिंग होम की टीम के समन्वय से संपन्न हुआ।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




