राष्ट्रीय मंच पर खगड़िया का दमखम, छह गटका खिलाड़ियों का सम्मान…10वीं सीनियर नेशनल गटका चैंपियनशिप में बिहार को मिला तीसरा स्थान… नगर सभापति अर्चना कुमारी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय मंच पर खगड़िया का दमखम, छह गटका खिलाड़ियों का सम्मान…

10वीं सीनियर नेशनल गटका चैंपियनशिप में बिहार को मिला तीसरा स्थान…

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल गटका चैंपियनशिप-2026 में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में खगड़िया के छह खिलाड़ियों ने बिहार का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में किशन कुमार, मनीष कुमार, हर्ष कुमार, राज कुमार, इंद्रराज कुमार एवं गुड़िया कुमारी ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है।

श्रीनगर रवाना होने से पहले बढ़ाया था हौसला

प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के श्रीनगर रवाना होने से पहले नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया था। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी थीं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को तीसरा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वापसी पर नगर सभापति ने किया सम्मान

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से खगड़िया लौटने पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने छहों खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खगड़िया के छह खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना और बेहतर प्रदर्शन करना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खगड़िया में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराया जाए। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से अन्य युवाओं में भी खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। अर्चना कुमारी ने खिलाड़ियों से कहा कि यह उपलब्धि मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की शुरुआत है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर खगड़िया का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहन जरूरी : ज्योतिष मिश्रा

सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खगड़िया के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिले के लिए गर्व का विषय है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन और बेहतर अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करता है। खगड़िया के इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले के अन्य युवाओं के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर उप सभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शाहबुद्दीन भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन खिलाड़ियों ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व: किशन कुमार, मनीष कुमार, हर्ष कुमार, राज कुमार, इंद्रराज कुमार एवं गुड़िया कुमारी।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close