खगड़िया जदयू कार्यालय में जेपी नारायण और रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि…अनुराधा कुशवाहा ने कहा—जनसेवा व सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा दोनों नेताओं का जीवन

खगड़िया जदयू कार्यालय में जेपी नारायण और रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि…अनुराधा कुशवाहा ने कहा—जनसेवा व सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा दोनों नेताओं का जीवन…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ जिला जदयू कार्यालय में गुरुवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण और श्रद्धेय रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन समाज और देश की सेवा के लिए समर्पित किया। दोनों नेताओं का सामाजिक सरोकार, जनसेवा तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किया गया योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए जनसेवा एवं सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पंकज कुमार पटेल, प्रभाकर चौधरी, नीलम वर्मा, धर्मेंद्र महतो, निर्मला कुमारी, राजेश सिंह मुखिया, अविनाश पासवान, उमेश सिंह पटेल, संजय जायसवाल, अनुज शर्मा, जयप्रकाश मौर्य, पिंकेश यादव, अभिषेक कुमार, वीणा पासवान, पूनम जायसवाल, पार्वती देवी, राकेश पासवान शास्त्री सहित जदयू के कई नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close