खगड़िया:  जयप्रकाश बाबू और पासवान जी सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे : बबलू मंडल, विधायक 

खगड़िया:  जयप्रकाश बाबू और पासवान जी सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे : बबलू मंडल, विधायक 

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/शहर के कचहरी रोड स्थित सदर विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, संपूर्ण क्रांति के जनक एवं भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री, लोजपा संस्थापक और खगड़िया के लाल पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल सहित जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी और महान समाजवादी चिंतक थे। आजादी के बाद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने बिहार से जिस आंदोलन का शंखनाद किया, वह आगे चलकर संपूर्ण क्रांति के व्यापक आंदोलन के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन ने देश की राजनीति को नई दिशा देने के साथ लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विधायक ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों की मुखर आवाज बताते हुए कहा कि उन्होंने लंबे राजनीतिक जीवन में केंद्र सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 1977 में हाजीपुर से उनकी ऐतिहासिक जीत ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में अलग पहचान दिलाई। रेल, संचार, इस्पात, कोयला, रसायन एवं उर्वरक तथा खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में उन्होंने कार्य किया। राजनीतिक परिस्थितियों को समझने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें ‘राजनीति का मौसम वैज्ञानिक’ भी कहा जाता था।

उन्होंने कहा कि खगड़िया को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में स्वर्गीय रामविलास पासवान का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

कार्यक्रम में जदयू प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, दीपक सिन्हा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, संदीप केडिया, रामविलास महतो, अविनाश पासवान, राजेश सिंह मुखिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, वीणा पासवान, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, पूनम जायसवाल, पार्वती देवी, ममता जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, मिथलेश देवी, ललन पासवान, पूर्व नगर पार्षद वीरेंद्र पासवान, अंगद कुमार, राजीव कुमार ठाकुर, आदित्य कुमार, पिंकेश यादव, नीलेश मंडल, अभिषेक कुमार, बंटी कुमार एवं वार्ड सदस्य कल्पना देवी सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close