खगड़िया में इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रतिरोध मार्च…मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन…मनोहर यादव बोले—SIR को लेकर उठे सवालों का मिले जवाब, चुनावी प्रक्रिया में हो पूर्ण पारदर्शिता

खगड़िया में इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रतिरोध मार्च…मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन…मनोहर यादव बोले—SIR को लेकर उठे सवालों का मिले जवाब, चुनावी प्रक्रिया में हो पूर्ण पारदर्शिता

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान पर खगड़िया में गठबंधन के घटक दलों द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च बापू नगर बलुआही स्थित गांधी पार्क से शुरू होकर एमजी मार्ग, बैंजामिन चौक, राजेंद्र चौक एवं रेलवे ओवरब्रिज होते हुए समाहरणालय के समीप पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ सहित विभिन्न नारे लगाए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया।

राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव ने कहा कि यह प्रतिरोध मार्च चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाने एवं जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा उठाए जा रहे सवालों का उचित जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ आह्वान के तहत यह आंदोलन किया गया है। उनके अनुसार, मांगों पर कार्रवाई होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के पूर्व प्रत्याशी कॉमरेड संजय कुमार ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाए जाने और नए नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए शिकायतों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया एवं मतदाता सूची से संबंधित विषयों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया आवश्यक है। वहीं भाकपा माले के जिला सचिव शैलेन्द्र वर्मा ने भी चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की जांच की मांग की।

आईआईपी जिलाध्यक्ष मनोज तांती ने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। प्रतिरोध मार्च में राजद युवा जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव, सीपीआईएम के संजय कुशवाहा, वीआईपी जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी, सीपीआई के प्रभाकर सिंह सहित सुबोध यादव, प्रमोद यादव, राजकिशोर यादव, गजेंद्र यादव, अनिल यादव, शशि पासवान, जफर आलम, अरुण यादव, अजय चौरसिया, शहजाद आलम, निभा भारती, अजीत सरकार, निशु कुमारी, पिंटू यादव, चंदन सिंह, बेबी रानी, विनोद यादव, अंकित कुमार, अमीर खान, जितेन्द्र कुमार, रौशन कुमार, सकलदीप यादव, अनुज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close