मथुरापुर में विकास का डबल तोहफा…सड़क और नाला परियोजनाओं का उद्घाटन… बोलीं नगर सभापति अर्चना कुमारी— बिना भेदभाव हर वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर हो रहा विकास

मथुरापुर में विकास का डबल तोहफा…सड़क और नाला परियोजनाओं का उद्घाटन… बोलीं नगर सभापति अर्चना कुमारी— बिना भेदभाव हर वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर हो रहा विकास

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में मथुरापुर को करीब ₹53.69 लाख की दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात मिली। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने शनिवार को दोनों योजनाओं का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल निकासी और जर्जर सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
सबसे पहले वार्ड संख्या-10 में लगभग ₹30.13 लाख की लागत से निर्मित आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद संगीता देवी ने की। इस योजना से बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से राहत मिलने के साथ-साथ लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इसके बाद वार्ड संख्या-06 में लगभग ₹23.56 लाख की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन नगर सभापति ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद टुटू कुमारी ने की। नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को धूल, कीचड़ और टूटी सड़क की समस्या से राहत मिलेगी।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड को बेहतर आधारभूत सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क और नाला किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होते हैं। बेहतर सड़क, मजबूत जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाती हैं। नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक शौचालय, पोखर सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण सहित कई जनहित की योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद पप्पू यादव, ऋतुराज कुमार, रंजीत कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जैबु महतो, डेविड कुमार, ब्रजेश कुमार, सोनू कुमार, हरि कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने नगर सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हो रहे विकास कार्यों से मथुरापुर की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में इसी प्रकार की जनहितकारी योजनाएं जारी रहेंगी।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close