
5 जुलाई को खगड़िया में धूमधाम से मनाई जाएगी जननायक रामविलास पासवान की जयंती…सांसद राजेश वर्मा होंगे मुख्य अतिथि…
5 जुलाई को खगड़िया में धूमधाम से मनाई जाएगी जननायक रामविलास पासवान की जयंती…सांसद राजेश वर्मा होंगे मुख्य अतिथि…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण जननायक रामविलास पासवान की जयंती रविवार 5 जुलाई को खगड़िया जिले के शहरबन्नी स्थित उनके पैतृक आवास ‘मंत्री जी टोला’ में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। समारोह में खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान जननायक रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा से जुड़े प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। वक्ता उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद करेंगे।
लोजपा (रामविलास) खगड़िया के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि रामविलास पासवान केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गरीबों की आवाज के सशक्त प्रतीक थे। उनका जीवन आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक इसमें भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ता रामविलास पासवान के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेंगे तथा समाज के कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों का नेतृत्व कर रहे लोकसभा सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल ने कहा कि पद्मभूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान की जयंती केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि उनके विचारों, संघर्षों और सामाजिक न्याय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
डॉ. जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि सहरबन्नी में आयोजित यह जयंती समारोह ऐतिहासिक और यादगार साबित होगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




