
राजद के 30वें स्थापना दिवस को लेकर खगड़िया में तैयारियां तेज…कल होगा भव्य समारोह…
राजद के 30वें स्थापना दिवस को लेकर खगड़िया में तैयारियां तेज…कल होगा भव्य समारोह…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला कमिटी, प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह खगड़िया जिला संगठन प्रभारी डॉ. एज्या यादव ने कहा कि 05 जुलाई को राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खगड़िया में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।
जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि 05 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे जिला राजद कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित करने तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राजद ने हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, किसानों, युवाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है तथा सामाजिक न्याय और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया है। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
बैठक में जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, मीरा सिंह, प्रमोद यादव, बिनोद कुमार यादव, उदय यादव, जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, राजकिशोर राज, निभा भारती, विजय यादव, राजा मलिक, अंकित कुमार, सुनील चौरसिया, तेजनारायण राय, शशि पासवान, मो. जफर, रविश यादव, चंद्रशेखर कुमार, रोहित कुमार, रणवीर कुमार, अनिल यादव, शकलदीप यादव, राकेश यादव, विक्की आर्या, योगेंद्र यादव, गणेश शर्मा, राजेश यादव, आमिर खान, पुतुल कुमारी, प्रमिला कुमारी सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




