
राजद का 30वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ संपन्न… जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी..
राजद का 30वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ संपन्न… जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी..
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज रविवार 5 जुलाई को कृष्णापुरी बलुआही स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस उत्सव के रूप में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव उपस्थित रहीं।
स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय को फूल-मालाओं एवं गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। डॉ. एज्या यादव, मनोहर कुमार यादव, पूर्व विधायक रामवृक्ष सदा, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, कैलाशचंद्र यादव, प्रकाश राम, प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, सुबोध यादव, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, मीरा सिंह, मुखिया शंभू चौरसिया, सुनील चौरसिया एवं जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस दौरान राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का स्थापना दिवस संदेश जूम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सुना। उन्होंने पार्टी के 30वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि डॉ. एज्या यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना सामाजिक न्याय, संविधान की मूल भावना तथा गरीब, दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े एवं वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा दी और आज भी राजद उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है।
पूर्व विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि सामाजिक न्याय की राजनीति के कारण समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी मिली है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी राजद सरकारों ने महत्वपूर्ण कार्य किए।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि 5 जुलाई का दिन राजद परिवार और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना कर गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े एवं शोषित वर्गों की आवाज को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, जातीय गणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने जैसे कार्यों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को केक एवं मिठाई खिलाई तथा सामूहिक भोज का आयोजन किया।
इस अवसर पर निभा भारती, राजा मलिक, बिनोद कुमार यादव, विजय यादव, अजीत सरकार, पप्पू यादव, राजकिशोर राज, पप्पू सुमन, चंदन सिंह, रामनारायण राम, शकलदीप यादव, तेजनारायण यादव, मो. जफर, रविश यादव, शंभू यादव, रितेश ठाकुर, मिथलेश यादव, अंकित कुमार, रौशन कुमार, विक्की आर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




