CM सम्राट चौधरी से मिले खगड़िया के युवा नेता राजवर्धन कुशवाहा… पुष्पगुच्छ भेंट कर लिया आशीर्वाद

CM सम्राट चौधरी से मिले खगड़िया के युवा नेता राजवर्धन कुशवाहा… पुष्पगुच्छ भेंट कर लिया आशीर्वाद

पटना/खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा की बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अहम मुलाकात हुई। इस दौरान खगड़िया जिले के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
इसी क्रम में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के छोटे पुत्र एवं युवा नेता राजवर्धन कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राजवर्धन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकार, युवाओं की भागीदारी तथा खगड़िया जिले के विकास से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। युवा नेता राजवर्धन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनसे मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी राजवर्धन कुशवाहा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
यह मुलाकात युवा नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता एवं सकारात्मक राजनीतिक संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है। जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close