
खगड़िया के विकास को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सीएम सम्राट चौधरी से की अहम मुलाकात… सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर रखीं प्रमुख मांगें
खगड़िया के विकास को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सीएम सम्राट चौधरी से की अहम मुलाकात… सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर रखीं प्रमुख मांगें…
पटना/खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया जिले के सर्वांगीण विकास एवं वित्तीय मजबूती को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुशवाहा ने पटना में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जिले के वित्तीय विकास, आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनकल्याण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के समक्ष खगड़िया जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज गति देने की मांग रखी। उन्होंने जिले में व्यापार, उद्योग एवं कृषि आधारित योजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया जिले के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयासरत है। 
इस महत्वपूर्ण मुलाकात को खगड़िया जिले के विकास की दिशा में एक सकारात्मक एवं अहम पहल माना जा रहा है। जदयू कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों ने अनुराधा कुशवाहा की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में खगड़िया में विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और जिले के आर्थिक व सामाजिक विकास को मजबूती मिलेगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




