कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर को CM सम्राट चौधरी ने भेजा शुभकामना संदेश

कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर को CM सम्राट चौधरी ने भेजा शुभकामना संदेशखगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/वरिष्ठ पत्रकार आरएमपी मधुर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। यह संदेश प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार, खगड़िया द्वारा प्रकाशित की जा रही स्मारिका “प्रशासन” के नारी शक्ति वंदन अंक के अवसर पर जारी किया गया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज और सरकार के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सरल, सहज एवं निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सीएम ने विश्वास जताया कि स्मारिका “प्रशासन” का नारी शक्ति वंदन अंक समाज, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समर्पित व्यक्तित्वों की उत्कृष्ट सेवाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारियों का संग्रह साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह विशेषांक पाठकों, हितधारकों एवं समाज के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध होगा। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार आरएमपी मधुर एवं प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार की पूरी टीम को विशेषांक के प्रकाशन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पत्रकार जगत में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने इसे पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए सकारात्मक पहल बताया है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close