
खगड़िया: छठी बार मानसी प्रखंड अध्यक्ष बने राजनीति प्रसाद सिंह…जदयू कार्यकर्ताओं में जश्न : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया: छठी बार मानसी प्रखंड अध्यक्ष बने राजनीति प्रसाद सिंह…जदयू कार्यकर्ताओं में जश्न : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में स्वागत-सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा मानसी प्रखंड अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत किए गए राजनीति प्रसाद सिंह का जदयू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा राजनीति प्रसाद सिंह को लगातार तीसरी बार मानसी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। समारोह में नेताओं ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर उनका भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि राजनीति प्रसाद सिंह पार्टी के पुराने एवं समर्पित साथी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कर्मठता, संगठन के प्रति निष्ठा तथा लम्बे समय से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की नीतियों में विश्वास के कारण ही पार्टी नेतृत्व ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मानसी प्रखंड में जदयू संगठन और अधिक मजबूत एवं सक्रिय होगा। मौके जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए मनोनयन पत्र राजनीति प्रसाद सिंह को सुपूर्द किया।
जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 मई को बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा के पटना से शक्तिपीठ माता कात्यायनी धाम जाने के क्रम में सुबह 8 बजे सैनिक लाइन होटल, एनएच-31, नन्हकू मंडल टोला में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
वहीं, 26 मई को अपराह्न 3 बजे रांको चंद्र नगर स्थित अनुराधा कुटीर परिसर स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय अरविंद मोहन की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में माननीय विधायकगण और जदयू सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
समारोह में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, निर्मला कुमारी, राजेश कुमार मेहता, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो0 शहाब उद्दीन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव राजीव रंजन, पंकज कुमार चौधरी,संजय कुमार जयसवाल, पंकज कुमार गुप्ता,सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, राजवर्धन कुशवाहा, मुन्नी देवी एवं गणेश सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




