खगड़िया को मिली विकास की रफ्तार… CM सम्राट चौधरी से सांसद राजेश वर्मा की अहम मुलाकात…बड़े फैसलों के संकेत

खगड़िया को मिली विकास की रफ्तार… CM सम्राट चौधरी से सांसद राजेश वर्मा की अहम मुलाकात…बड़े फैसलों के संकेतपटना-खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/पटना में आज खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद ने मुख्यमंत्री को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से कोशी, गंगा एवं बागमती नदियों के कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की समस्या, किसानों के फसल मुआवजा, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं सुदृढ़ीकरण, तथा ग्रामीण सड़कों एवं पुल निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने इन सभी परियोजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार एवं बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि खगड़िया के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनकी गति और तेज की जाएगी, ताकि आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। इस अवसर पर जमुई के सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) के बिहार प्रभारी अरुण भारती भी उपस्थित रहे। सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि यह मुलाकात अत्यंत सुखद रही तथा मुख्यमंत्री की खगड़िया के विकास के प्रति सकारात्मक सोच सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में खगड़िया विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close