
1 अप्रैल बनेगा खास दिन… खगड़िया की धरती पर मंत्री दीपक प्रकाश का होगा ऐतिहासिक स्वागत…भव्य तैयारी…जनप्रतिनिधि आमंत्रित—कृष्णा कुमारी यादव
1 अप्रैल बनेगा खास दिन… मंत्री दीपक प्रकाश का होगा ऐतिहासिक स्वागत…भव्य तैयारी…जनप्रतिनिधि आमंत्रित—कृष्णा कुमारी यादव
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री दीपक प्रकाश के खगड़िया आगमन के अवसर पर बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को भव्य स्वागत-सम्मान एवं भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे जिला परिषद अध्यक्ष आवास, गोशाला रोड, खगड़िया में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के सभी सम्मानित एवं आदरणीय जनप्रतिनिधियों—जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा रणवीर फैंस एवं वीरबंधु के साथियों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि मंत्री के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक भोज का भी आयोजन रखा गया है।
उन्होंने सभी आमंत्रित अतिथियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और मंत्री के स्वागत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




