15 फरवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे एनडीए के पांचो प्रदेश अध्यक्ष: बबलू मंडल 

15 फरवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे एनडीए के पांचो प्रदेश अध्यक्ष: बबलू मंडल …

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आगामी 15 फरवरी को शहर से सटे मथुरापुर खेल मैंदान में आयोजित होंने वाले एनडीए के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की तैयारी में हम सभी एनडीए घटक दल के जिला अध्यक्ष, विधायक , पूर्व विधायक एवं सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी जुट चुके हैं। उक्त बातें गुरुवार को जदयू कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कही।
श्री मंडल ने बताया कि उक्त सम्मेलन में क्रमशः जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार,रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार, सदर की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, एवं पूर्व विधायक चंदन राम सहित एनडीए घटक दल के जिले के प्रदेश स्तरीय नेतागण प्रमुख रूप से शिरकत करेंगे। जबकि जिले के 11 सौ 57 बूथों से हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ताओं की जुटानी होगी।
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल हम कार्यकर्ताओं के सम्मान और हमारी सकारात्मक भूमिका को उद्धृत करता है, बल्कि एनडीए की शक्ति और संगठित प्रयासों का भी मिसाल कायम होगा। इसी संगठित एनडीए के कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में 225 प्लस सिट जीतकर एक बार फिर लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनना तय है।
वही जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि हम तमाम एनडीए के साथी कार्यकर्ता सम्मेलन को अन्य जिले की अपेक्षा ऐतिहासिक स्वरूप के साथ सफल बनाएंगे। इसके लिए हमारे तमाम एनडीए घटक दल के साथियों में जो एकजूटता, उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है, इससे न केवल हम एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार के सभी 243 सीटें जीतकर एक बार फिर से नीतीश कुमार को सीएम बनायेंगे।
वहीं जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया एवं जिला महासचिव राजीव रंजन ने कहा कि सम्मेलन में 10 हजार प्लस की संख्या में हमारे एनडीए घटक दल के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने की संभावना है।
इस अवसर पर पार्टी के सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल,जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, जदयू नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, जदयू जिला महासचिव पंकज कुमार चौधरी, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी राम,सदर अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,शनिचरा सदा,रालोमो के प्रदेश महासचिव रामाशंकर सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता रविशंकर कुमार, अमृतांश जयसवाल ,नरेश कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close