आक्रोश: राहत के नाम पर जिला प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने में लगी हुई है : रणवीर कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद 

आक्रोश: राहत के नाम पर जिला प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने में लगी हुई है : रणवीर कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ जिले के समाजसेवी व पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर नजरिये से लापरवाही बरत रही है। आपदा के नाम पर जिला प्रशासन के अधिकारी लूट मचाये हुए है। राहत के नाम पर बाढ़ पीड़ितों को बरगला रही है। राहत कार्यों में लगे कर्मचारी भी अपना काम ठीक तरीके से निर्वहन नही कर रहे है। बाढ़ग्रस्त इलाको में हर पीड़ित परिवार तक राहत सामग्री का वितरण नही हो पा रहा है। राहत के नाम पर जिला प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने में लगी हुई है। जिसका खामियाजा पीड़ित परिवारों को उठाना पड़ रहा है। अगर जिला प्रशासन का यही रवैया रहा तो लोग बाढ़ व बीमारी से भले बच जाए, लेकिन भूख से जरूर मरेंगे। बताया कि नगर परिषद क्षेत्र खगड़िया के वार्ड नं०-30 कृष्णापुरी बलुआही के बाढ़ पीड़ित परिवार शुक्रवार से ही बापू मध्य विद्यालय में शरण लिए हुए हैं। शनिवार को जिला प्रशासन के तरफ से न सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई और न ही सूखा राहत पैकेट की दिन भर लोग जैसे तैसे चूड़ा नमक खाकर समय बिताया है। उन्होंने कहा कि गत रविवार की शाम से समुदायिक रसोई बापू मध्य विद्यालय में शुरू किया गया। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार बाढ़ पीड़ित परिवार को भोजन नहीं कराया गया। चावल दाल और हरी सब्जी देना था न तो रविवार को शाम के भोजन में हरी सब्जी दी गई और न सोमवार के दिन के भोजन में हरी सब्जी दिया गया। चावल भी बढ़िया नहीं दिया जा रहा है। जिला प्रशासन से माँग करता हूँ कि बाढ़ पीड़ित परिवार को सुबह नास्ता के लिए सूखा राशन चूड़ा, चीनी दिया जाय ।बच्चे के लिए दुध की व्यवस्था की जाय एवं पॉलिथीन सीट और वस्त्र की व्यवस्था किया जाय। वहीं सामुदायिक रसोई प्रभारी चन्द्रमणि मिश्र ने कहा कि भेंडर के द्वारा उनलोगो को जो भी उपलब्ध कराया जाता है वह बनाकर बाढ़ पीड़ित परिवार को भोजन करा रहे हैं।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close