11 सितम्बर 2021 को उपेन्द्र कुशवाहा का जन संवाद कार्यक्रम खगड़िया में.. यह कार्यक्रम पार्टी कार्यकत्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगा- बबलू मंडल/ जिलाध्यक्ष…
11 सितम्बर 2021 को उपेन्द्र कुशवाहा का जन संवाद कार्यक्रम खगड़िया में.. यह कार्यक्रम पार्टी कार्यकत्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगा- बबलू मंडल/ जिलाध्यक्ष… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज शुक्रवार 3 सितंबर 2021 को शहर से सटे सन्हौली सूर्य मंदिर चैक के निकट राधा कृष्ण विवाह भवन में जदयू जिला कार्यकारिणी कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष बब्लू मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
मालूम हो कि उक्त बैठक में आगामी दिनांक 11 सितम्बर 2021 को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विधान पार्षद् उपेन्द्र कुशवाहा का जन संवाद कार्यक्रम के तहत खगड़िया आगमन पर बहादुरपुर, जोगिया -हरिपुर अलौली, बछौता, भदास, माड़र-सबलपुर (खगड़िया), अमनी, सैदपुर, वलहा (मानसी), चौथम,पिपरा,महेंशखूंट ,गोगरी सहित परवत्ता प्रखण्ड के विभिन्न चैक अथवा प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने कहा है कि जिस तरह से बिहार के मुखिया नीतीश कुमार खगड़िया की पावन धरती पर हमलोग स्वागत सम्मान करते आ रहे हैं ठीक उसी तरह हमारे पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष विधान पार्षद् उपेन्द्र कुशवाह का भी स्वागत की तैयारी में जूट जाएं। उनके सम्मान से ही हमारी पार्टी की सांगठनिक सुदृढ़ता में काफी बल मिलेगा।
जिलाध्यक्ष बब्लू मंडल ने अपने अध्यक्षीय प्रबोधन में आगत पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा का खगड़िया की धरती पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा का खगड़िया आगमन होने जा रहा है, जिसमें वे अनेक प्रखंडों के पंचायतों का दौरा करते हुए दल के साथियों से संवाद करेंगे व कोरोना व अन्य कारणों से जिन पार्टी के साथियों का निधन हुआ, उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे साथ ही हमारे नेता व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे विकास व कल्याणकारी योजनाओं का भी अवलोकन करेंगे । जगह – जगह तोरणद्वार, बैनर ,झंडा से पाट दिया जाएगा। इस बाबत बतौर जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने प्रखण्ड अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कुशवाहा का जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
वहीं पार्टी के अंगद कुशवाहा ने कहा है कि विगत चुनाव परिणाम में जो थोड़ी सी भी कमी महसूस हुई अब उपेन्द्र कुशवाहा के पार्टी मे विलय होंने से दिन दूना रात चैगुना जदयू काफी मजबूत हो रही है। श्री कुशवाहा के खगड़िया आगमन से खगड़िया के चारों विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की हीं नहीं बल्कि मतप्रतिशत मे भी काफी वृद्धि होगी। उन्होंने कुशवाहा के स्वागत में तन मन धन से जूट जाने का आह्वान किया है ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक पूनम देवी यादव एवं प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, साधना देवी, प्रदेश सचिव सुबोध पटेल, नीलम वर्मा, युवा लोकसभा प्रभारी विक्रम यादव, जदयू नेता रामाशंकर सिंह रविश अन्ना,जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा,अमित कुमार मंटू, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, अरुण केसरी, चंदन कश्यप, सुनील कुमार मुखिया, ,राका सहाय,जयंती पटेल,निर्मला कुमारी,ममता जायसवाल,सुमित कुमार सिंह,सुनीत कुमार चैधरी,जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन,मो साहेब उद्दीन,उमेश सिंह पटेल,जियाउल हक,दिलीप कुमार,मंटू चौधरी,शिवनारायण सिंह,प्रवीण चैरसिया,जय कुमार सिन्हा,चंदन कुमारी,पूनम जायसवाल,रवींद्र सिंह, पंकज सिंह,इम्तियाज खान,अनुज शर्मा,ह्रदय नारायण सिंह,अमरेश कुमार,पंकज कुशवाहा,केदार प्रसाद सिंह,फुलेश्वर सदा,सुनील कुमार,प्रकाश सिंह,राजेश कुमार मेहता,पंकज गुप्ता,प्रेम कुमार,अनिल पोद्दार,पंकज चैधरी,पार्वती देवी,राकेश कुमार चैधरी,सावन कुमार,दीपक कुमार,मदन वर्मा, बेलाल हुसैन,विनय कुमार सिंह अनुपम सिंह,सैलेंद्र वर्मा,शंकर प्रसाद भगत,प्रमोद कुमार सिंह,कुमार मनोज,लोहा सिंह,राजनीति सिंह,रामप्रकाश सिंह,संजय सिंह कुशवाहा,वकील कुमार सिंह मनीष कुमार,उदय प्रसाद सिंह, राकेश पासवान शास्त्री आदि दर्जनों पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री कुशवाहा के स्वागत में चढ़बढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
- नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
- पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
https://youtu.be/HhQnY7V3vh0