खगड़िया के अंगद कुशवाहा, साधना देवी, सुनील कुमार, नीलम वर्मा, सुबोध पटेल को मिली नई जिम्मेदारी… नीतीश कुमार और बिहार के विकास में अपनी आस्था रखने वाले सभी नव मनोनीतं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- संजय सिंह कुशवाहा

 

खगड़िया के अंगद कुशवाहा, साधना देवी, सुनील कुमार, नीलम वर्मा, सुबोध पटेल को मिली नई जिम्मेदारी… नीतीश कुमार और बिहार के विकास में अपनी आस्था रखने वाले सभी नव मनोनीतं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- संजय सिंह कुशवाहाखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार सिंह कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी खुशी का इजहार कर बताया है कि बीते गुरुवार बिहार में सत्तारूढ जनता दल (युनाइटेड)  ने नए प्रदेश समिति की घोषणा कर दी है।. उन्होंने बताया कि नई प्रदेश समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जगह दी गई है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नई प्रदेश समिति की सूची जारी कर नई प्रदेश कमेटी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि इस समिति में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं को दी गई है. उन्होंने कहा कि जदयू एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समिति में महिलाओं को 33 फीसदी हिस्सेदारी दी है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि ”जदयू ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश कमिटी में पहली बार 33ः से अधिक महिलाओं को जगह दी है। जेडीयू ने ऐसा करने वाली देश की पहली पार्टी है. महिलाओं के साथ ही युवाओं को प्रमुखता दी गई है. इसके साथ ही समाज के सभी तबके को सम्मान दिया गया है.”। वहीं उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं ससंदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को बेहतर प्रदेश कमिटि का गठन करने के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी।
वहीं कुशवाहा ने कहा कि उनके गृह जिले खगड़िया में प्रदेश महासचिव पद पर अंगद कुशवाहा (गोगरी), साधना देवी (अलौली) तथा प्रदेश सचिव पद पर सुनील कुमार, नीलम वर्मा, सुबोध पटेल को भी मनोनीत किया गया है। इसके लिए खगड़िया जदूय के साथीगण सभी नवमनोनीत नेतागण के साथ साथ प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं को भी बधाई दिया है।
वहीं बधाई देनेवालो में पूर्व जिलाध्यक्ष सह एमएलसी सोनेलाल मेहता, अनिल जायसवाल, मंटू कुशवाहा, अशोक सिंह, मो. शहाबुउद्दीन, कमल कुमार पटेल, अविनाश पासवान, मनोज सिंह, अरुण केसरी, देव ना. मंडल, चन्दन कश्यप, देवानंद सिंह, राजेश सिंह, पंकज पटेल, राजु फोगला, अनिल कुमार, सुमन पटेल, शंभू झा, संजय जायसवाल, अमलेन्दु कुमार, मंटू चैधरी, रुस्तम अली, फिरदौस आलम, राम प्रकाश सिंह, जितेन्द्र पटेल, गुरुदेव सिंह, शिवशंकर सुमन के साथ जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, राम प्रकाश सिंह, लोहा सिंह, विजय कुमार , संजय कुमार, धर्मदेव पटेल, धुव्र शर्मा सहित पार्टी के कार्यकत्ताओं ने भी बधाई दी।

 

पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

75 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर की मार्मिक अपील … कोरोना का टीका अवश्य लें…

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close