खगड़ियाः जदयू में विलय हो चुकी रालोसपा नेताओं की हुई संयुक्त बैठक….सीएम नीतीश कुमार एवं उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार के विकास का संकल्प पूरा करना है- बबलू मंडल/जिलाध्यक्ष

खगड़ियाः जदयू में विलय हो चुकी रालोसपा नेताओं की हुई संयुक्त बैठक….सीएम नीतीश कुमार एवं उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार के विकास का संकल्प पूरा करना है- बबलू मंडल/जिलाध्यक्ष

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ विगत दिनों रालोसपा का विलय जदयू में होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के जदयू कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है।
आज 26 मार्च 2021 को स्थानीय चित्रगुप्त नगर में जनता दल ( यूनाइटेड ) एवं विलय पूर्व रालोसपा के प्रमुख साथियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अमित कुमार मंटू ने की।
बैठक में जद यू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल का सभी कार्यकत्ताओं ने स्वागत किया।
मालूम हो कि रालोसपा के जद यू में विलय के बाद यह पहली संयुक्त बैठक थी। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। सबने उपेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में जद यू की मजबूती पर बल दिया।
जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार एवं उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार के विकास का संकल्प पूरा करना है। वहीं उन्हेांने कहा कि रालोसपा सुप्रीेमो उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी का विलय जदयू में करते हुए एक आदर्श संदेश बिहार की जनता को दिया है, अब खगड़िया के सभी रालेासपा के साथियों को एकजुट होकर प्रदेश की खुशहाली के लिए शीर्ष नेतृत्व का अनुपालन करना चाहिए।
नेताद्वय जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल एवं अमित कुमार मंटू सहित दोनों दलों के सभी महत्वपूर्ण साथी उपस्थित थे, जिसमंे पूर्व जिलाध्यक्ष साधना देवी,दीपक सिन्हा,अरबिंद मोहन,सुनील कुमार मुखिया, सुनीत कुमार चैधरी,लोकसभा प्रभारी नीलम वर्मा,सुमित कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,कैप्टन योगेन्द्र सिंह, श्रीकांत सिंह कुशवाहा,मुकेश कुशवाहा, प्रमोद कुमार सिंह,उमेश सिंह पटेल,पंकज कुमार सिंह,पंकज गुप्ता,पंकज कुशवाहा,राजीव कुमार गुप्ता,रवींद्र कुमार सिंह पूर्व सैनिक,सतीश प्रसाद सिंह,मदन मोहन मेहता,साकिब अहमद,चैथम प्रखंड अध्यक्ष खड़ग कुमार विजय,अलौली प्रखंड अध्यक्ष लोहा सिंह,खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह,मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,सावन कुमार,दीपक कुमार,अनिल कुमार सिंह,विवेकानंद सिंह,कमल कुमार पटेल,शिवशंकर प्रसाद गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह,धनिकलाल दास,कमल किशोर पटेल,राजेश कुमार,पंकज चैधरी,मदन वर्मा,अजीत कुमार पप्पू,वकील सिंह,अमर कुमार सहित सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close